आपसी रंजिश में पड़ोसी ने मां-बेटे और नाती को उतारा मौत के घाट, 2 की हालत नाजुक, इलाके में फैली सनसनी

सारंगढ़–बिलाईगढ़। जिले के ग्राम झाल से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार को निशाना बनाते हुए उन पर जानलेवा हमला किया गया। इस खूनी हमले में महिला, उसके बेटे और नाती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं महिला का पति और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने का आरोप पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार पर लगा है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था, जिसने अंततः हिंसक रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही डोंगरीपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भय और आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

हनीट्रैप में फंसाकर नाबालिग का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *