Breaking News

चौथी बटालियन परिसर में जवान ने की खुदकुशी, सुरक्षा महकमे में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। माना स्थित चौथी बटालियन परिसर में पदस्थ एक जवान ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है।

मृतक जवान की पहचान एन. आर. अर्जुन इक्का के रूप में हुई है। वह चौथी बटालियन में पदस्थ थे और मूलतः जशपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खुदकुशी के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Check Also

मिट्टी में गढ़ रहे ‘विराट’ गणेश का स्वरूप, राजिम के रमन की कला ने पूरे छत्तीसगढ़ में बनाई पहचान; 14 फीट की प्रतिमा बिलासपुर रवाना

राजिम। मिट्टी को आकार देकर भगवान श्रीगणेश का विराट और आकर्षक स्वरूप गढ़ना आसान नहीं, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *