काली स्कॉर्पियो में लाल बत्ती और नंबर प्लेट की जगह ‘यादव’, पुलिस अधिकारी ने ऐसे उतारा भौकाल

Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाड़ी में यादव लिखवाकर भौकाल काट रहे कार सवारों को कड़ी फटकार लगाई है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी कार सवारों की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. इस्पेक्टर बोले, यहां हूटर लगाए हो, नंबर प्लेट की जगह यादव लिखवाए हो, जी 20 रोड पर भौकाल बना रखे हो. दूसरी कौन सी गाड़ी है, वो भी सीज करूं? इस दौरान आरोपी युवक सिर झुकाए खड़े रहे. पुलिस अधिकारी ने फटकार लगाते हुए साफ कहा कि चाहे कोई भी हो, भौकाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश में काफी समय से गाड़ी में अपनी जाति का नाम लिखवाकर वर्चस्व बनाने की कोशिश होती रही है. कई बार राज्य सरकार ने इसको बैन करने और ऐसी गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई की बात कह चुके हैं. इसके बावजूद भी गाड़ियों पर जाति लिखने का शौक कम नहीं हुआ. एक ऐसी ही गाड़ी लखनऊ के जी-20 रोड पर देर रात पुलिसवालों को चेकिंग के दौरान हाथ लगी. जिस गाड़ी में नंबर प्लेट की जगह ‘यादव’ लिखा मिला और गाड़ी में हूटर भी लगा पाया गया. कार में सवार युवक हूटर बजाकर सड़कों पर रौब झाड़ रहे थे.

‘भौकाल’ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
लखनऊ पुलिस ने जब कार को रोककर उनसे वैध कागजात दिखाने को कहा गया तो उनके पास हूटर की कोई बैध अनुमति नहीं रही. इस दौरान पुलिस अधिकारी सुधीर अवस्थी ने स्कॉर्पियो में सवार सभी लोगों की क्लास लगा दी. पुलिस अधिकारी ने साफ कहा कि किसी प्रकार की ‘भौकालबाजी’ बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सार्वजनिक सड़कों पर नियमों की अनदेखी करने के आरोप में फटकार लगाते हुए पूछा कि दूसरी गाड़ी भी तो ऐसे ही इस्तेमाल नहीं की जा रही है.

दर्ज हुआ मामला
जब पुलिस अधिकारियों को कार सवार युवकों ने कोई बैध कागजात नहीं दिखा पाए, तो पुलिस ने मौके पर वाहन को सीज कर दिया और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई भी की. पुलिस के मुताबिक, बिना अधिकृत लाल बत्ती और हूटर का प्रयोग कानूनी रूप से अपराध है. इसके अलावा नंबर प्लेट की जगह पर जाति सूचक शब्दों को लिखवाना भी नियमों के खिलाफ है.

Check Also

69000 शिक्षक भर्ती : अभ्यर्थियों ने फिर भरी हुंकार, गले में मटकी और झाड़ू, विधानसभा के बाहर हंगामा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती (69 thousand teachers recruitment) का मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *