Bihar News: सोनम रघुवंशी को पटना लेकर पहुंची मेघालय पुलिस, आज फ्लाइट से ले जाएगी गुवाहाटी

पटना: Bihar News: मेघालय की बहुचर्चित हनीमून मिस्ट्री का पर्दा उठ गया है और इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी ने कराया है, ये साफ हो गया है. मेघालय पुलिस को सोनम की 5 दिन का ट्रांजिट रिमांड मिला है और पूछताछ के लिए मेघालय पुलिस आज सोनम को गुवाहाटी ले जा रही है.

फ्लाइट से गुवाहाटी ले जाएगी मेघालय पुलिस
दरअसल, मेघालय पुलिस कल देर रात सोनम को पटना लाई है. पटना में उसे फुलवारी थाने में रात भर रखा गया है. आज दोपहर 12 बजे मेघालय पुलिस पटना से फ्लाइट से गुवाहाटी ले जाएगी. देर रात सोनम को फुलवारी थाना लाया गया. आज सुबह से ही वहां बहुचर्चित हत्याकांड के आरोपी सोनम को देखने वाले का भीड़ देखा जा रहा है.

आपको बता दें कि सोनम रघुवंशी को लेकर मेघालय पुलिस पटना पहुंची. पति राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में संदिग्ध सोनम रघुवंशी को पटना के फुलवारी शरीफ थाने में सुरक्षा के दृष्टिकोण से रखा गया है. इससे पहले सोमवार की रात मेघालय पुलिस सड़क मार्ग से लेकर सोनम को लेकर पटना के लिए रवाना हुई थी. बक्सर के रास्ते मेघालय पुलिस पटना पहुंची.

Check Also

नासिक TCS केस में बड़ा खुलासा, 17 गवाह, डिजिटल सबूत और 1500 पन्नों की चार्जशीट, क्या-क्या मिला?

TCS sexual harassment chargesheet: महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के BPO यूनिट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *