Rajasthan News: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव; 10 साल बाद बदला गया सत्र, अब 1 जुलाई नहीं बल्कि इस तारीख से खुलेंगे स्कूल

Rajasthan News: राजस्थान शिक्षा विभाग ने प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में एक दशक बाद क्रांतिकारी बदलाव किया है। अब राज्य के करीब 70 हजार सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई के बजाय 1 अप्रैल से शुरू होगा। विभाग के इस फैसले से प्रदेश के 70 लाख विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

16 मई से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश
नए शेड्यूल के अनुसार, 1 अप्रैल से सत्र शुरू होने के बाद 15 मई तक नियमित कक्षाएं लगेंगी। इसके तुरंत बाद 16 मई से 20 जून तक गर्मियों की छुट्टियां (ग्रीष्मकालीन अवकाश) रहेंगी। छुट्टियों के खत्म होते ही 21 जून से स्कूलों का संचालन फिर से सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा। अब तक राजस्थान में नया सत्र जुलाई से शुरू होता था, जिससे पढ़ाई के दिनों की संख्या कम रह जाती थी।

6 मार्च को जयपुर में है अहम बैठक
इस ऐतिहासिक बदलाव के सफल क्रियान्वयन के लिए शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में 6 मार्च को जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में राजस्थान के विभिन्न शिक्षक संघों के दो-दो प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि शिक्षकों के सुझावों के आधार पर नए सत्र की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा सके।

Check Also

बारिश के बीच घर में गूंजी गोलियां! रिटायर्ड DVC कर्मी और पत्नी की मौत, बेटा 4 गोलियां लगने से गंभीर

बोकारो। चंद्रपुरा के पश्चिम पल्ली में गुरुवार रात अचानक गोलियों की आवाज से इलाका दहल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *