Nepal Helicopter Accident: लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत; एक घायल

नेपाल। माउंट एवरेस्ट की ओर जाने वाले मार्ग पर सोलुखुम्बु में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां सोलुखुम्बु हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए लुकला ले जाया गया है।

नेपाल पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 8:11 बजे हुआ। उस समय फिशटेल एयर और डायनेस्टी एयर के हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर लैंडिंग कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच टक्कर हो गई।

घायल को हेलीकॉप्टर से लुकला पहुंचाया
पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल व्यक्ति को प्रभु हेलीकॉप्टर की मदद से लुकला ले जाया गया, जहां उसे उपचार के लिए पहुंचाया गया। फिलहाल मृतक और घायल की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

हादसे के कारणों की जांच का इंतजार
शुरुआती पुलिस जानकारी में लैंडिंग के दौरान दोनों हेलीकॉप्टरों के टकराने की बात सामने आई है। हालांकि, टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और दोनों हेलीकॉप्टरों में कितने लोग सवार थे, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हादसे से जुड़े अन्य विवरण और आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।

Check Also

Nvidia में इस्तीफे के बाद नया खुलासा! जेन्सेन हुआंग के एक और कर्मचारी से कथित अंतरंग रिश्ते की चर्चा

अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग के निजी रिश्तों को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *