Breaking News

धान की अंतर राशि पर घमासान: कांग्रेस ने मांगी सूची, मंत्री टंक राम वर्मा ने भेदभाव के आरोपों को किया खारिज

रायपुर। धान की अंतर राशि को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। कांग्रेस ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की है, वहीं भाजपा नेताओं ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

प्रदेश के मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर कार्य कर रही है और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना और धान की अंतर राशि सभी पात्र हितग्राहियों को दी जा रही है।

मंत्री वर्मा के अनुसार, होली से पहले ही किसानों और महिलाओं के खातों में राशि पहुंचा दी गई है और सभी को सरकार का धन्यवाद करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अनावश्यक विवाद खड़ा कर रही है।

इधर रायपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन ने इस मुद्दे पर विरोध जताते हुए होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए टंक राम वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सोच देश और संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर कांग्रेस की चले तो न होली मनाई जाएगी, न गणेश पूजा और न दुर्गा पूजा।

राम मंदिर को लेकर भी बयान
मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर अयोध्या के निर्माण का भी विरोध किया था। उन्होंने कहा कि सनातन समाज के संघर्ष से मंदिर निर्माण संभव हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में राम मंदिर का सपना साकार हुआ। धान की अंतर राशि को लेकर जारी यह राजनीतिक बयानबाजी आने वाले दिनों में और तेज होने के संकेत दे रही है।

Check Also

जांजगीर-चांपा में 300 साल पुरानी डंगाही होली, कुंवारी कन्याएं बरसाती हैं लाठियां; मार को माना जाता है आशीर्वाद

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा गांव में होली का उत्सव अनोखी परंपरा के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *