Murder In Broad Daylight: शनिचरी बाजार में युवक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में दहशत

न्यायधानी बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिचरी बाजार स्थित हैप्पी स्ट्रीट रोड पर (Murder In Broad Daylight) उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान सानू उर्फ अमन खान के रूप में हुई है, जिसे लहूलुहान हालत में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

पुरानी रंजिश ने ली अमन खान की जान, सरेराह वारदात के बाद आरोपी फरार, (Murder In Broad Daylight)
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सरेराह अमन को घेरकर चाकू से गोद दिया, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की जा रही है, हालांकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों का सुराग लगाया जा सके।

Check Also

रायपुर में सट्टा बाजार गर्म: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करोड़ों के दांव का खुलासा

रायपुर/नई दिल्ली। राजधानी रायपुर में इन दिनों क्रिकेट सट्टा बाजार चरम पर है। हालांकि पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *