Breaking News

MP News: MPPSC ने जारी किया मार्च से सितंबर 2026 तक का परीक्षा कैलेंडर, राज्य सेवा से लेकर इंजीनियरिंग तक होगी बड़ी भर्तियां

MP News: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने वर्ष 2025-26 के लिए प्रमुख परीक्षाओं और साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है. आयोग के अनुसार मार्च से सितंबर 2026 के बीच कई अहम भर्तियों की लिखित परीक्षाएं और इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे. इस शेड्यूल के जारी होने से राज्य सेवा, वन सेवा, इंजीनियरिंग, मेडिकल और असिस्टेंट प्रोफेसर सहित विभिन्न पदों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को स्पष्ट दिशा मिल गई है.

मार्च में इंटरव्यू और इंजीनियरिंग परीक्षा
कार्यक्रम के मुताबिक 22 मार्च को स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 32 रिक्त पदों के लिए लगभग 2,500 उम्मीदवार शामिल होने की संभावना है. वहीं 6 मार्च से माइनिंग ऑफिसर के 85 पदों के लिए इंटरव्यू शुरू हो जाएंगे. 15 मार्च से विभिन्न विषयों, जिनमें जियोलॉजी भी शामिल है, के असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे. फिलहाल 1832 पदों के लिए मेडिकल ऑफिसर के इंटरव्यू जारी हैं, जो अप्रैल तक पूरे होने की उम्मीद है.

अप्रैल में राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा
26 अप्रैल को राज्य सेवा और वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है. राज्य सेवा के 155 और वन सेवा के 30 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में करीब 1.33 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है. यह परीक्षा प्रदेश के 54 जिलों में आयोजित की जाएगी और इसे वर्ष की सबसे बड़ी परीक्षा माना जा रहा है.

मई और जून की प्रमुख परीक्षाएं
मई में 17 तारीख को यूनिवर्सिटी असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 12 पदों के लिए परीक्षा होगी. जून में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 प्रस्तावित है, हालांकि यह मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण अनुमति मिलने के बाद ही आयोजित की जाएगी.

जुलाई-अगस्त में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा
जुलाई और अगस्त में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 के तहत 1239 पदों के लिए लिखित परीक्षा तीन चरणों में कराई जाएगी. ये परीक्षाएं 12 जुलाई, 2 अगस्त और 30 अगस्त को होंगी. सितंबर में 7 से 12 तारीख के बीच राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 आयोजित करने की योजना है.

सितंबर तक विभिन्न पदों के इंटरव्यू
इसके अलावा मार्च से सितंबर के बीच असिस्टेंट मैनेजर (68 पद), फूड सेफ्टी ऑफिसर (123 पद), आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर (130 पद), होम्योपैथ (34 पद) और यूनानी मेडिकल ऑफिसर (30 पद) सहित कई अन्य पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे. असिस्टेंट प्रोफेसर के लगभग 1900 पदों के लिए चरणबद्ध साक्षात्कार भी इसी अवधि में संभावित हैं.

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड और इंटरव्यू कॉल लेटर के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें. जिन उम्मीदवारों के इंटरव्यू चल रहे हैं, वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें. राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 से जुड़े न्यायालयीन घटनाक्रम पर नजर बनाए रखना भी जरूरी बताया गया है. आयोग का कहना है कि लंबित भर्तियों को तय समय में पूरा करने और परीक्षा प्रक्रिया को नियमित करने के उद्देश्य से यह विस्तृत कैलेंडर तैयार किया गया है.

Check Also

रांची में सनसनीखेज सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पैसों का लालच देकर बंगाल से बुलाते थे लड़कियां

राजधानी रांची में पुलिस ने बड़े सेक्ट रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 6 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *