IND vs NZ Final: संजू सैमसन के बल्ले से निकले 26 रन, तो भारत की जीत पक्की! इस रिकॉर्ड ने उड़ाए कीवियों के होश

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 आखिरी मोड़ पर खड़ा है. 8 मार्च को इस एडिशन की खिताबी जंग होगी. ट्रॉफी पर कब्जा करने के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें तैयार हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह फाइनल होने जा रहा है. इस फाइनल में टीम इंडिया को सबसे ज्यादा उम्मीद अगर किसी से है तो वो संजू सैमसन हैं. हो भी क्यों ना, संजू ने बैक टू बैक दो बेहतरीन पारियों के दम पर टीम इंडिया को फाइनल का टिकट दिलाया था. अब वो ट्रॉफी दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे.

फाइनल से पहले एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है, जो टीम इंडिया को चैंपियन बना रहा है. खास बात ये है कि ये दिलचस्प आंकड़ा संजू सैमसन से ही जुड़ा है. ये आंकड़ा संजू के करियर के 26 रनों वाले मैचों से जुड़ा है, जिसमें टीम इंडिया की जीत का प्रतिशत 100 है. इस आंकड़े को देखते हुए सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि अगर फाइनल में संजू ने 16 मैचों वाला कमाल कर दिखाया तो फिर टीम इंडिया का चैंपियन बनना भी तय है. आइए जानते हैं 26 रनों के जादुई समीकरण के बारे में…

आखिर क्या है 26 रनों का जादुई समीकरण
26 रनों का जादुई समीकरण संजू सैमसन के टी20 इंटरनेशनल करियर से सीधे तौर पर जुड़ा है. संजू ने टीम इंडिया के लिए खेले गए टी20 करियर के जिन 16 मैचों में 25 से ज्यादा रन बनाए हैं, उन सभी में टीम इंडिया ने जीत का झंडा बुलंद किया है. मतलब ये कि संजू का विनिंग रिकॉर्ड 100 फीसदी है. अगर संजू ने फाइनल में 26 रन बना दिए तो पिछले 16 मैचों का यह रिकॉर्ड एक बार फिर सच हो सकता है और टीम इंडिया खिताब जीत सकती है.

संजू सैमसन ने इस बार क्या किया?
टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन कमाल कर रहे हैं. इस टूर्नामेंट के 4 मैचों में संजू ने 77.33 की औसत और 201 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 232 रन बनाए हैं. आखिरी दो मैचों में संजू के बल्ले ने तबाही मचाई थी.

आखिरी 2 मैचों में जीत के हीरो रहे संजू
सुपर 8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 50 बॉल पर 10 चौके और 4 छक्कों के दम पर मैच जिताऊ पारी खेलकर इतिहास रचा था. वो रन चेज में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर बने थे. उन्होंने विराट कोहली की 82 रनों की पारी का रिकॉर्ड ब्रेक किया था. फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 43 बॉल पर 7 छक्के और 8 चौकों की मदद से 89 रन बनाए थे. संजू सैमसन को इन दोनों ही पारियों के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.

संजू सैमसन का टी20 करियर
संजू सैमसन पिछले 11 साल से टीम इंडिया का हिस्सा हैं. उनका डेब्यू 2015 में हुआ था. हालांकि इतने सालों में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, इसलिए वो सिर्फ 61 मैच ही खेल पाए हैं. 61 मैचों की 53 पारियों में उन्होंने 1310 रन बनाए हैं, जिनमें 3 सेंचुरी भी आई हैं.

टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया का सफर

यूएसए (7 फरवरी)- पहले मैच में अमेरिका को 29 रनों से मात दी थी.

नामीबिया (12 फरवरी)- दूसरे मुकाबले में नामीबिया को 93 रनों से हराया था.

पाकिस्तान (15 फरवरी)- इस हाई-वोल्टेज मैच में 61 रनों से जीत दर्ज की थी.

नीदरलैंड (18 फरवरी)- टीम इंडिया को कड़ी टक्कर मिली थी और वो सिर्फ 17 रनों से जीत पाई थी.

दक्षिण अफ्रीका (22 फरवरी)- सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रनों से हार झेली थी.

जिम्बाब्वे (26 फरवरी)- जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों की बड़ी जीत हासिल की थी.

वेस्टइंडीज (1 मार्च)- इस नॉकआउट मैच में 196 रन चेज करते हुए 5 विकेट से मैच जीता था.

इंग्लैंड (5 मार्च)- रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 7 रनों से जीत हासिल की.

Check Also

पाकिस्तान में ढेर किए गए 15 आतंकी: सेना को मिली थी खुफिया जानकारी, दो अलग-अलग कार्रवाई में चला ऑपरेशन

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग ऑपरेशन में 15 आतंकवादियों को मार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *