Breaking News

अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज पर ट्रेन में जानलेवा हमला, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

Ashutosh Maharaj: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर ट्रेन में जानलेवा हमला हो गया. यह हमला फतेहपुर और कौशांबी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन पर हुआ. आशुतोष महाराज ने खुद ही अपने ऊपर हुए हमले की शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने बताया कि ट्रेन के वॉशरूम में छिपकर अपनी जान बचाई. फिलहाल, घायल हालत में उनका इलाज कॉल्विन अस्पताल में कराया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, आशुतोष महाराज रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे. इसी दौरान बीच रास्ते में ही उन पर हमला हो गया. इस हमले में उन्हें कई जगह पर चोटें आई हैं. हालांकि, उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई. उनके नाक पर सबसे ज्यादा चोट आई है. फिलहाल, वे स्वस्थ्य हैं और प्रयागराज जंक्शन पर जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

बाथरूम में बंद कर बचाई जान
आशुतोष महाराज ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगियों पर साजिश का आरोप लगाया है. हालांकि, पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आशुतोष महाराज पर अचानक हुए हमले से ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. उन्होंने बताया कि इस दौरान खुद को ट्रेन के बाथरूम में बंद कर किसी प्रकार अपनी जान बचाई. उन्होंने यह भी बताया कि हमारी नाक काटने के लिए पहले से ही 21 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था. उन्होंने ही यह हमला कराया है.

न हैं आशुतोष महाराज?
आशुतोष महाराज ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के खिलाफ पॉस्को समेत गंभीर आरोप में मामला दर्ज कराया था. इसके बाद से आशुतोष पांडेय उर्फ आशुतोष महाराज सुर्खियों पर हैं. आशुतोष महाराज का नाता आपराधिक इतिहासों से भरा रहा है. पुलिस के मुताबिक, उनके खिलाफ कुल 21 मामले दर्ज हैं. इन्होंने जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य से दीक्षा ली थी.

Check Also

Bhopal: 28 मार्च तक बंद रहेगी भोपाल-दिल्ली की सुबह 8 बजे वाली एयर इंडिया फ्लाइट, समर शेड्यूल के बाद हो सकती है शुरू

Bhopal News: भोपाल से दिल्ली के बीच एयर इंडिया की सुबह 8 बजे संचालित होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *