LPG Crisis: रायपुर में LPG सिलेंडर को लेकर हाहाकार, ज्यादा बुकिंग से ऑनलाइन सिस्टम ठप, प्रशासन ने जब्त किए 741 सिलेंडर

LPG Crisis: रायपुर में LPG सिलेंडर को लेकर हाहाकार मच गया है. हर दिन 3 हजार से ज्यादा बुकिंग होने के कारण ऑनलाइन सिस्टम ठप हो गया है. हालात ऐसे हो गए हैं कि नए सिलेंडर की बुकिंग अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है. कंपनियों ने इसके लिए निर्देश भी जारी कर दिए हैं. इसके अलावा प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी पर कार्रवाई करते हुए प्रदेश भर में 741 सिलेंडर जब्त किए हैं. इनमें रायपुर में 392 और बिलासपुर में 130 सिलेंडर प्रशासन ने जब्त किए हैं.

सप्लाई व्यवस्था सुधारने के लिए मॉनिटरिंग कमेटी का गठन
सप्लाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है. यह कमेटी सिलेंडर की आपूर्ति, वितरण और बुकिंग व्यवस्था पर लगातार नजर रखेगी, ताकि लोगों को समय पर गैस सिलेंडर मिल सके और सिस्टम में आई गड़बड़ियों को जल्द ठीक किया जा सके.

1500 से 2000 रुपये में बेचने की शिकायतें
इधर घरेलू LPG सिलेंडर को 1500 से 2000 रुपये तक में बेचने की शिकायतें भी सामने आई हैं. कई जगह कालाबाजारी की भी जानकारी मिली है, जिसके बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है और जमाखोरी तथा अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

Check Also

Durg 4 Crore Cash Case: चार करोड़ रुपये पर गुजरात की महिला कारोबारी ने ठोका दावा, दुर्ग कोर्ट ने लौटाने से किया इनकार

Durg 4 Crore Cash Seized: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हाल ही में टैंपो में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *