Breaking News

Indore: इंदौर में 7 लोग जिंदा जले, EV कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से फटे 4 सिलेंडर

Indore News: इंदौर में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक मकान में आग लगने से 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना में 3 लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने की मुख्‍य वजह चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कर में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. इस शॉर्ट सर्किट के कारण 4 गैस सिलेंडर फट गए, जिससे पूरे घर में आग लग गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची टीम ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की.

हादसे में 7 लोगों की मौत
मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, रात करीब 3:30 बजे कार में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में मकान मालिक मनोज पुगलिया सहित 7 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में जान गवाने वालों में इंदौर 2 पुरुष, 2 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं.

पुलिस कमिश्नर सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे
कार में लगी आग देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई और पूरा घर जलकर खाक हो गया. हादसें की सूचना मिलने के बाद दमकल टीम और पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस कमिश्नर देर रात से ही मौके पर मौजूद हैं. कलेक्टर सहित अला अधिकारी मौके पर स्थित संभालने का प्रयास कर रहे हैं.

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़‍ियां
दमकल टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की पांच से अधिक गाड़‍ि‍यां आग बुझाने का प्रयास कर रही है. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जिसमें से अभी तक 6 शवों को बाहर निकाल लिया गया है. फिलहाल एस.डी.ई.आर.एफ की टीम का रेस्क्यू जारी है.

Check Also

JSSC CGL Scam: पेपर छापने वाले समीर ने पहले ही रट लिए थे सवाल-जवाब! दिल्ली-रांची फ्लाइट से कोचिंग सेंटर और करोड़ों के नेटवर्क तक पहुंची CID

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा-2023 में कथित पेपर लीक और फर्जीवाड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *