Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ का 83वां जन्मदिन, एक झलक पाने के लिए ‘जलसा’ के बाहर फैंस की उमड़ी भीड़

Amitabh Bachchan 83rd Birthday: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज यानी 11 अक्टूबर 2025 को 83 साल के हो गए हैं. बड़े-बड़े उद्योगपतियों से लेकर तमाम सुपरस्टार उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं. वहीं इस खास मौके पर उनके फैंस में भी खुशी की लहर देखने को मिल रही है. उनके मुंबई स्थित ‘जलसा’ बंगले के बाहर फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही इंतजार कर रहे थे. कुछ फैंस ‘हैप्पी बर्थडे बिग बी’ का पोस्टर भी लेकर आए थे.

अमिताभ बच्चन का 83वां जन्मदिन
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं. उनको पूरे देश भर में पसंद किया जाता है. वहीं उनके 83वें जन्मदिन पर हर कोई विश कर रहा है. उनके जन्मदिन के अवसर पर हर साल मुंबई स्थित ‘जलसा’ बंगले के बाहर लोग इकठ्ठा होते हैं. वहीं इस साल भी दूर-दूर से लोग हांथ में पोस्टर लेकर उनको देखने के लिए आए हुए हैं.

फैंस दिए शुभकामनाएं
फैंस अमिताभ बच्चन को शुभकामनाए देते हुए बोले, ‘सदियों में महानायक तब जन्म लेते हैं, जब दुख की आशाओं को घन अहंकार से निकालकर देश ही नहीं पूरी दुनिया को बताते हैं. हम खुशनसीब हैं कि हमें अमिताभ बच्चन जैसे महानायक मिले हैं.’ एक फैन ने कहा, ‘युग का नेता, युग पुरुष, गुरुदेव अमिताभ बच्चन जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. स्वास्थ्य की कामना करते हुए फैंस बोले आप स्वस्थ रहें, मस्त रहें, खुस रहें, लव यू गुरुदेव.’

Check Also

Ramayana OTT Deal: थिएटर के बाद JioHotstar पर आएगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, घर बैठे देखने के लिए देने होंगे पैसे!

Jio Mega Deal Update: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *