Breaking News

भाजपा ने केरल चुनाव में दूसरी सूची जारी की, 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की भी घोषणा

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। उसने असम चुनाव के लिए पहली और केरल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी की। साथ ही, पार्टी ने गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। बता दें कि केरल, असम के चुनाव और अन्य 4 राज्यों के उपचुनाव 9 अप्रैल को होने है।

केरल से 39 उम्मीदवार उतारे
भाजपा ने गुरुवार को दूसरी सूची में 39 उम्मीदवारों को नाम जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि राज्य में भाजपा की सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार किए जाने से कई कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। इससे पहले, भाजपा ने सोमवार को 47 नामों के साथ पहली सूची जारी की थी। उस सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर को महत्वपूर्ण सीट तिरूवनन्तपुरम जिले की नीमोम और मुरलीधरन को काझाकोट्टम से टिकट दिया गया है।

4 राज्यों की 5 सीटों पर उपचुनाव
भाजपा ने 4 राज्यों की 5 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने गोवा की पोंडा सीट पर उपचुनाव के लिए रितेश रवि नाइक को टिकट दिया है। नागालैंड की कोरिडांग सीट से दाओचिर आई इम्चेन और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जहर चक्रबोर्ती को मैदान में उतारा है। कर्नाटक के दावनगेरे दक्षिण सीट से श्रीनिवास टी दासकारियप्पा और वीरभद्रय्या चरंतिमाठ बागलकोट सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Check Also

Jabalpur Cruise Incident: बरगी क्रूज हादसे पर हाई कोर्ट सख्त, कहा- जनता जांच में सहयोग करे, हादसे की फोटो-वीडियो आयोग को दें

Jabalpur Cruise Incident: जबलपुर बरगी डैम में 30 अप्रैल को हुए दर्दनाक क्रूज हादसे की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *