14 साल बाद भारतीय दौरे पर दिग्गज फुटबॉलर, मेसी की झलक पाने को बेताब फैंस, कोलकाता में उमड़ा जनसैलाब

Messi Arrives in Kolkata: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी भारतीय दौरे पर पहुंचे हैं. देर रात उनका विमान कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा. उनके स्वागत के लिए हजारों की तादात में फैंस एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षा कवच की तरह जमा हो गए. बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भी अपने बेटे से साथ मेसी से मिलने के लिए कोलकाता पहुंचे हैं. फुटबॉल प्रेमियों ने हाथों में झंडे, पोस्टर और “मेसी-मेस्सी” के नारों के बीच मेसी का स्वागत किया. वे कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का दौरा करेंगे.

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. देश के कोने-कोने से लोग यहां पर पहुंचे हैं. कुछ तो नेपाल से भी मेसी के स्वागत के लिए कोलकाता आए हुए हैं. एक प्रशंसक ने कहा, “मैं नेपाल से हूं. मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मेसी को देखना मेरा बचपन का सपना था, आज वह पूरा हो गया. मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता. यह जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर है, इसीलिए मैं नेपाल से कोलकाता आया हूं.” पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने अपने जीओएटी टूर इंडिया 2025 के पहले चरण के दौरान लेक टाउन स्थित श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में स्थापित अपनी 70 फुट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया.

14 साल बाद मेसी का भारतीय दौरा
इससे पहले मेसी 2011 में भारत आ चुके हैं. इस बार मेसी के हाई-प्रोफाइल दौरे में राजनीतिक, कॉर्पोरेट और फिल्मी जगत की हस्तियों से मुलाकात होगी. शाहरुख खान अपने बेटे के साथ मिलने पहुंचे हैं. मेसी की पीएम मोदी से भी मुलाकात होगी. G.O.A.T इंडिया टूर 2025 भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है. फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

Check Also

अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ में भी चंदा चोरी? आरोप लगने के बाद मंदिर समिति ने दिए जांच के आदेश

Badrinath Temple Donation Scam: अयोध्या में राम मंदिर में हुई कथित चंदा चोरी के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *