साय कैबिनेट की बैठक 18 जून को, विधानसभा मानसून सत्र का शेड्यूल समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 18 जून को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जो नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम मुद्दों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है, जिनमें विधानसभा के मानसून सत्र की तिथियों का निर्धारण भी शामिल है।

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही कोंटा आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश गिरिपुंजे की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जा सकता है।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 जून के बाद दो दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। इस दौरान वे बीजापुर जाकर नक्सल आपरेशन में शामिल जवानों से मुलाकात कर सकते हैं।

Check Also

CG Recruitment 2026: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से, 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *