विकसित भारत के लिए पीएम मोदी का नेतृत्व जरूरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल का कांग्रेस पर हमला

रायपुर/नई दिल्ली। देश की जनता को पूरा विश्वास है कि यदि कोई भारत को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बना सकता है, तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व है। यह बात सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा करते हुए कही।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी समेत कई राज्यों में भाजपा का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल और असम में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है, जबकि दक्षिण भारत और केंद्र शासित प्रदेशों में भी पार्टी की विकासपरक नीतियों को जनता का समर्थन मिल रहा है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पहले कांग्रेस जातिवाद और भय की राजनीति के आधार पर चुनाव जीतती थी, लेकिन अब देश की जनता जागरूक हो चुकी है और नकारात्मक राजनीति को नकार रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश अब विकासवाद की राह पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने केंद्र सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज देश के अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही हैं। शुद्ध पानी, बिजली, प्रधानमंत्री आवास, रसोई गैस, सड़क, इंटरनेट और रेल कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि मिजोरम जैसे राज्य, जो लंबे समय तक रेल सेवा से वंचित थे, अब भारतीय रेलवे के नक्शे पर मजबूती से जुड़े हैं।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि एक्सप्रेस हाईवे, फोर-लेन कॉरिडोर और वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों ने देश की कनेक्टिविटी को मजबूत किया है, जिससे व्यापार और आम लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण है, जिसे जनता का निरंतर समर्थन मिल रहा है।

Check Also

बड़ा हादसा: खेत में तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से मां के साथ दो बेटों की मौत, गांव में पसरा मातम

तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भाड़म में एक हृदयविदारक हादसे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *