ब्लैकमेल और पैसों के दबाव से तंग आकर युवक ने दी जान, कांग्रेस नेता समेत दो पर मामला दर्ज

भिलाई में एक युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक ने अपने नोट में कांग्रेस नेता और एक महिला पर पैसे मांगने तथा ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए थे।

घटना 28 मार्च की है, जब कोहका स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले 42 वर्षीय मोहन कुमार रामटेके का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया।

सुसाइड नोट में मृतक ने कांग्रेस नेता राजू पाल और सोनिया गोस्वामी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा पाया गया है। बताया जा रहा है कि आर्थिक विवाद और मानसिक दबाव के चलते युवक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

मामले में शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

इधर, मृतक के परिजनों ने घटना पर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका भी व्यक्त की है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Check Also

इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट, रायपुर एयरपोर्ट पर शुरू हुई यात्रियों की जांच

रायपुर में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। बढ़ते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *