Raipur News: केनाल लिंकिंग रोड पर बनेगा 49.52 करोड़ का ओवरब्रिज, अमलीडीह से द्रोणाचार्य स्कूल तक जाम से मिलेगी राहत

Raipur Local News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है. अब रायपुर के केनाल लिंकिंग रोड पर रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है. शासन ने अमलीडीह चौक से द्रोणाचार्य स्कूल तक ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी दे दी है. रायपुर वालों के लिए यह खबर राहत भरी मानी जा रही है.

49.52 करोड़ की लागत से बनेगा ओवर ब्रिज
करीब 49.52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस ब्रिज की लंबाई 1.04 किलोमीटर और चौड़ाई 8.50 मीटर होगी. यह टू-लेन ब्रिज होगा. इसके बनने के बाद मुख्य सड़क का ट्रैफिक ब्रिज के ऊपर से निकलेगा, जबकि नीचे की सड़क कॉलोनी के लोगों के लिए खाली रहेगी. जानकारी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट से अमलीडीह, न्यू राजेंद्र नगर सहित 6 वार्डों के 1 लाख से ज्यादा लोगों को सीधा फायदा होगा

अभी कैसे हैं हालात
अभी हालात ये हैं कि शहर की मुख्य सड़क का ट्रैफिक और कॉलोनियों से निकलने वाले वाहन एक ही सड़क पर आ जाते हैं. ऊपर से द्रोणाचार्य स्कूल के चलते सुबह-शाम स्कूल बसों और पैरेंट्स की गाड़ियों से सड़क पर लोड और बढ़ जाता है.अधिकारियों का कहना है कि ओवरब्रिज बनने से अमलीडीह चौक पर लगने वाला जाम खत्म होगा और लोगों को बार-बार सिग्नल पर रुकना नहीं पड़ेगा. नीचे की सड़क पर लोकल ट्रैफिक आसानी से चल सकेगा.

बता दें कि केनाल लिंकिंग रोड से जुड़ी पॉश कॉलोनियों के रहवासी पिछले कई सालों से ओवरब्रिज की मांग कर रहे थे.तकनीकी कारणों से प्रोजेक्ट अटका हुआ था, लेकिन अक्टूबर 2026 में इसे फाइनल मंजूरी मिल गई है. अफसरों के मुताबिक अगले 2 महीने में इसका टेंडर जारी कर दिया जाएगा.

Check Also

CG Rajyotsav 2026: सेंध लेक पर वायुसेना का एयर शो, तिरंगे पैराशूट से उतरे जवान तो गूंज उठा मैदान

CG Rajyotsav Air Show: छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में दूसरे दिन भी नवा रायपुर के सेंध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *