Breaking News

मिट्टी में मिल गई मेहनतः 50 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक, एक गलती ने सब कुछ कर दिया बर्बाद!

मुगलसराय. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के बबुरी थाना क्षेत्र स्थित जलखोर गांव के सिवान में भीषण आग लग गई. इस घटना में करीब 50 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई. तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और आसपास के खेतों में खड़ी फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत फैल गई.

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, दमकल विभाग के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की. ग्रामीणों का आरोप है कि पास में चल रहे हार्वेस्टर पर काम कर रहे मजदूरों द्वारा बीड़ी पीकर फेंकने से निकली चिंगारी के कारण ही यह आग लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया.

घटना के बाद पीड़ित ग्रामीणों ने बबुरी थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. आग लगने का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.

Check Also

West Bengal Bypoll: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद BJP का बड़ा दांव, मां हसीरानी रथ को नंदीग्राम से टिकट

west bengal bypoll: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर होने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *