अंबिकापुर से कोलकाता के लिए आज से हवाई सेवा शुरू, सप्ताह में दो दिन चलेगी फ्लाइट

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से कोलकाता के लिए हवाई सेवा गुरुवार से शुरू हो गई है। एलायंस एयर अब सप्ताह में दो दिन अंबिकापुर और कोलकाता के बीच फ्लाइट संचालित करेगी। इससे सरगुजा संभाग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा आसान होगी।

नई फ्लाइट गुरुवार और शनिवार को चलेगी। गुरुवार को फ्लाइट कोलकाता से बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर पहुंचेगी और फिर कोलकाता लौटेगी, जबकि शनिवार को कोलकाता से अंबिकापुर और फिर बिलासपुर होते हुए वापसी करेगी। पहली फ्लाइट गुरुवार सुबह 10:25 बजे अंबिकापुर से कोलकाता के लिए रवाना हुई।

एलायंस एयर ने अपने विंटर शेड्यूल में अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता की हवाई सेवाएं जोड़ी हैं। हाल ही में अंबिकापुर से दिल्ली के लिए भी फ्लाइट शुरू की गई है, जिसका वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 30 मार्च को किया था। दिल्ली फ्लाइट सप्ताह में सोमवार और बुधवार को संचालित होगी और इसका किराया करीब 6,500 रुपये रखा गया है।

अंबिकापुर-कोलकाता फ्लाइट का बेस किराया लगभग 6,000 रुपये तय किया गया है, जो बुकिंग के अनुसार बढ़ या घट सकता है। इसके साथ ही सांसद चिंतामणि महाराज और मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से रायपुर-अंबिकापुर-वाराणसी हवाई सेवा शुरू करने की मांग भी की है। इंडिगो से इस संबंध में चर्चा की गई है और जल्द नई फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Check Also

CG News: राशन में लापरवाही पर CM साय सख्त! शिकायत मिलते ही कलेक्टर को फोन, पात्र परिवारों को तत्काल राशन देने के निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ में राशन वितरण में लापरवाही पर सीएम विष्‍णु देव साय ने सख्‍त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *