Breaking News

खुशखबरी! रायगढ़-कोरबा-बिलासपुर-रायपुर रूट पर फिर दौड़ेंगी ये मेमू और पैसेंजर ट्रेनें, चेक करें लिस्ट

CG News: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. जहां अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पहले रद्द की गई ट्रेनों को अब चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा रहा है. रेलवे प्रशासन के इस फैसले से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है.

इन रूटों पर फिर दौड़ेंगी मेमू और पैसेंजर ट्रेनें
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है. बहाली की प्रक्रिया तय तिथियों के अनुसार लागू की गई है, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी.

यहां देखें लिस्ट

  • 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू ट्रेन को सात अप्रैल तक के लिए बहाल किया गया है.
  • 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू भी इस अवधि में अपने निर्धारित समय पर संचालित होगी.
  • इसके अलावा, 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू तीन से छह अप्रैल तक और 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू चार से सात अप्रैल तक बहाल रहेगी.

अन्य महत्वपूर्ण रूट पर भी सेवाएं शुरू

  • 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू और 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू को भी सात अप्रैल तक के लिए पुनः चालू किया गया है। वहीं यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर और 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर ट्रेन चार से सात अप्रैल तक संचालित होंगी.
  • इसके साथ ही 68734 बिलासपुर-गेवरारोड, 68733 गेवरारोड-बिलासपुर, 68732 बिलासपुर-कोरबा और 68731 कोरबा-बिलासपुर मेमू ट्रेनों को भी बहाल कर दिया गया है. ये सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समयानुसार चलेंगी.

Check Also

20 साल पुराने बलवा मामले में आरोपियों को हाईकोर्ट से राहत, जेल में बिताई सजा को माना पर्याप्त

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने 20 साल पुराने बलवा और मारपीट के मामले में आरोपियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *