Breaking News

PM Modi Gen-Z Dialogue: ‘नमो फॉर विकसित भारत’ में युवाओं से पीएम मोदी का सीधा संवाद, 6 हजार से ज्यादा Gen-Z ने लिया हिस्सा

PM Modi Gen-Z Dialogue: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के बड़ोदरा दौरे पर हैं. बड़ोदरा में आज पीएम मोदी का ‘मेगा शो’ है. पीएम मोदी यहां ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं से सीधा संवाद किया है. इस कार्यक्रम में 6 हजार से ज्यादा युवा शामिल हुए हैं.

‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यह अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले साथियों के साथ मिलकर विकास और साझेदारी का जश्न मनाने का मौका है. यहां सब कुछ एक साथ आ रहा है. मैं आज आपके बीच ‘विकसित भारत’ की यात्रा को और तेज करने के लिए आया हूं.”

पीएम मोदी ने कहा, “मैं वडोदरा के हर नागरिक को उस सेवा-भाव के लिए दिल से बधाई और सराहना देता हूं, जिसके साथ आपने पूरे शहर में ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान चलाया. कल मैं एक वीडियो देख रहा था, और उसे देखकर मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ. इस साल लाल किले से मैंने ‘विकसित भारत’ के लिए ‘सप्तधारा’ यानी सात संकल्पों का आह्वान किया था. इन सात धाराओं में से एक है ‘गति शक्ति’.”

Check Also

Sagar Poisonous Liquor: जहरीली शराब से 19 मौतों के बाद हड़कंप, 112 अस्पताल में भर्ती; 30 नामजद, 10 आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश: सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से मौतों का आंकड़ा बढ़कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *