5 किलो वाला छोटू एलपीजी सिलेंडर कितने दिन में भरा पाएंगे? जानें नियम

LPG Cylinder Refill Rules: देश में आम लोगों को किसी प्रकार से एलपीजी की समस्या न हो इसके लिए सरकार ने छोटू सिलेंडर (5 किलोग्राम एलपीजी) की आपूर्ति बढ़ा दी है. इसके साथ ही इसे खरीदने के लिए किसी को परेशान नहीं होना पड़े, इसके लिए खरीदी नियमों को काफी सरल बना दिया है. छोटू सिलेंडर ऊर्जा संकट के बीच लोगों के बीच काफी मददगार बना. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिदिन लगभग 1 लाख से ज्यादा 5 किलोग्राम वाले छोटू सिलेंडर की बिक्री हो रही है. यहां जानते हैं, छोटू सिलेंडर को रिफिल कराने के क्या नियम हैं?

देशभर में प्रतिदिन लाखों की संख्या में छोटू एलपीजी सिलेंडर दिए जा रहे हैं. सरकार ने इसके रिफिल के लिए गांव और शहर दोनों के लिए अलग-अलग समय सीमा तय की है. गांव में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए रिफिलिंग की समय सीमा शहरों की तुलना में थोड़ी अधिक निर्धारित की गई है. यानी सरकार ने शहरी उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी है. क्योंकि शहर में खाना पकाने के लिए कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होता है. वहीं गांव में उपभोक्ताओं के पास कई ऑप्शन मिल जाते हैं. शायद इसीलिए सरकार ने ग्रामीण इलाकों में 5 किलो वाले सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए 16 दिनों की समय सीमा तय की है. यानी अगर आपको दोबारा सिलेंडर चाहिए, तो 16 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा.

9 दिनों बाद शहरों में भरा सकेंगे छोटू सिलेंडर
शहरों की अगर बात की जाए, तो पांच किलो वाले एलपीजी सिलेंडर को रिफिल करवाने की समय सीमा 9 दिन तय की गई है. यानी अगर आप शहर में निवास करते हैं, तो आप अपने 5 किलो वाले ‘छोटू’ सिलिंडर को हर 9 दिनों के बाद दोबारा रिफिल करा सकते हैं. गांव और शहरों में रिफिल कराने की समय सीमा के बीच काफी अंतर है.

छोटू सिलेंडर उन लोगों के लिए काफी मददगार साबित होता है, जो मजदूरी के लिए अपने शहर को छोड़कर दूसरे शहर में निवास करते हैं. इसके अलावा यह छात्रों के लिए बहुत ही परफेक्ट माना जाता है. इसको भरवाने के लिए पहचान पत्र के रूप में सिर्फ आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. इसके अलावा कोई ज्यादा कागजों की जरूरत नहीं पड़ती है. इसकी प्रक्रिया काफी सरल है, जिसकी वजह से यह प्रतिदिन लाखों की संख्या में खरीदा जा रहा है.

Check Also

UP में खाकी का खौफ खत्म! सेना के जवानों समेत 2 घरों में सेंधमारी, नगदी समेत 12 लाख के गहने ले उड़े शातिर

बहराइच. बीती रात चोरों ने देश की सुरक्षा में तैनात तीन सेना के जवान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *