Gwalior Viral Video: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ऐतिहासिक ग्वालियर किला परिसर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक यूट्यूबर ने एक विदेशी महिला के साथ रील बनाई जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में यूट्यूबर द्वारा आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा युवक मुरैना का रहने वाला इनफ्लुएंसर राधे गुर्जर है, जिसने ग्वालियर के किले में एक रशियन महिला पर्यटक के साथ वीडियो रिकॉर्ड किया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो में राधे गुर्जर रशियन महिला के साथ खड़ा नजर आ रहा है. इस वीडियो की अवधि 16 सेकेंड है.
महिला के साथ आपत्तिजनक भाषा
वीडियो में युवक ने महिला के साथ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया. चूकिं महिला विदेशी थी तो उसको हिंदी भाषा समझ नहीं आई. लेकिन भारत में ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है. कई यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा है कि ये हरकत देश की छवि करने वाली है.
गिरफ्तार कर पूछताछ जारी
ग्वालियर पुलिस ने इंफ्लूएंसर राधे गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और उसके पीछे की मंशा की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter