CG Breaking: जशपुर में क्रैश हुआ प्राइवेट विमान

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहां प्राइवेट विमान नारायणपुर क्षेत्र के आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटना स्थल के लिए निकल चुके हैं।

पहाड़ से आग की लपटें उठ रही है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो घटना की भयावहता को दर्शाता है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विमान में कोई यात्री सवार था या नहीं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

Check Also

खस्ताहाल सड़क की शिकायत : JCB और ट्रैक्टर लेकर पहुंचे विधायक मांडवी, खड़े होकर कराने लगे मरम्मत

बीजापुर। जिले के भोपालपटनम इलाके से बदहाल सड़क की तस्वीर सामने आई है, जहां सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *