‘पहलगाम में जान गंवाने वालों को कभी भुलाया नहीं जा सकता…’, आतंकी हमले की बरसी पर बोले PM मोदी- आतंकियों के मंसूबे…

PM Modi On Pahalgam terror Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों को याद करते हुए कहा कि उन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा. भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा. आज पहलगाम हमले की पहली बरसी है. पिछले साल 22 अप्रैल 2025 को ही पहलगाम हमला हुआ था, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पिछले साल इसी दिन पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. एक राष्ट्र के रूप में, हम शोक और दृढ़ संकल्प में एकजुट हैं. भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा. आतंकवादियों के घिनौने मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे.”

पहलगाम हमले में 26 लोगों की गई जान
बता दें, जम्मू‑कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल 22 अप्रैल 2025 की दोपहर करीब 2:30 बजे आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया. इस दौरान आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर सेना की वर्दी में आए थे. इसलिए किसी भी पर्यटक को शक नहीं हुआ और किसी ने भी भागने का प्रयास नहीं किया.

मौके पर मौजूद लोगों ने यह भी बताया कि आतंकियों ने पहले पर्यटकों से उनका धर्म पूछा, पहचान पत्रों की जांच की और फिर हिंदू होने की पुष्टि के बाद गोली मार दी. इस हमले में जिन 26 लोगों की जान गई है. उसमें अधिकांश पर्यटक शामिल थे. इस हमले के बाद पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आई थी. हालांकि अब एक फिर से पर्यटक जाने लगे हैं.

Check Also

सिंगरौली बैंक लूट कांड का नेपाल कनेक्शन! आरोपी इंटरनेट कॉलिंग से बदमाशों के संपर्क में था, 1 महीने रेकी की

MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली बैंक डकैती के मामले में नेपाल कनेक्शन सामने आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *