रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक: स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत

नैनीताल। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कूटी और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है।

दो युवकों की मौके पर मौत
बताया जा रहा है कि चार युवक स्कूटी से गौलापार से लालकुआं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनकी स्कूटी तीनपानी फ्लाईओवर के पास पहुंची लालकुआं से ज्योलिकोट की तरफ जा रही एक स्कॉर्पियो से टकरा गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि 2 युवकों की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुए दो युवकों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं चौथे युवक का इलाज जारी है। तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Check Also

4 सेकंड तक हवा में बेकाबू विमान, फुकेट-दिल्ली टर्बुलेंस वाली फ्लाइट की जांच में क्या निकला?

Flight Uncontrollable For Seconds: एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में 4 अगस्त को बड़ी दुर्घटना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *