LPG Gas Cylinder: मिडिल ईस्ट जंग का असर भारत में भी दिखाई देने लगा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने की वजह से तेल-गैस पर सीधा असर देखने को मिला है. सरकारी तेल कंपनियों ने नए LPG (रसोई गैस) कनेक्शन जारी करने पर एक महीने के लिए रोक लगा दिया था. लेकिन अभी तक इसे बढ़ाने को लेकर कोई नई तारीख का ऐलान नहीं किया है. ऐसे में अगर आप भी नया कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं, तो अभी आपको कुछ और दिनों तक इंतजार करना पड़ सकता है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एलपीजी की कमी को देखते हुए तेल-गैस कंपनियों ने यह फैसला लिया है. होर्मुज बंद होने का सीधा असर भारत के तेल-गैस सप्लाई पर पड़ा है. नए कनेक्शन बंद रखने के पीछे जो सबसे बड़ी वजह आ रही है कि मौजूदा ग्राहकों को बिना किसी रुकावट के सप्लाई जारी रखना है. ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या ना आए. इसलिए नए कनेक्शन पर रोक लगाई गई है.
1 महीने के लिए लगी थी रोक
मिडिल ईस्ट जंग के शुरुआती दिनों में ऊर्जा संकट को देखते हुए 1 महीने के लिए नए कनेक्शन पर रोक लगाई गई थी, लेकिन अभी भी यह रोक अस्थाई रूप से जारी है. यानी नया कनेक्शन नहीं लिया जा सकता है. हालांकि, कब तक स्थिति सामान्य हो जाएगी. इसको लेकर भी अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. नए कनेक्शन कब से जारी किए जाएंगे, अभी इसको लेकर भी कोई तारीख नहीं तय की गई है. यानी कि जब तक कोई नई तारीख तय नहीं होगी. तब तक LPG नए कनेक्शन लेने वाले लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है.
कब तक स्थिति होगी सामान्य?
गैस को लेकर स्थिति सामान्य कब तक होगी. इसको लेकर कुछ कह पाना मुश्किल है. अगर होर्मुज की स्थिति और बिगड़ती है यानी कि बंद रहता है, तो आने वाले दिनों में इसका असर बड़े स्तर पर देखने को मिल सकता है. फिलहाल, तेल-गैस कंपनियां स्थिति को काबू करने का प्रयास कर रही हैं.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter