Sonam Wangchuk House Arrest: ‘मैं नजरबंद हूं’, सोनम वांगचुक का दावा- घर के बाहर हथियारबंद जवानों का पहरा

Sonam Wangchuck House Arrest: क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें उन्‍होंने दावा किया है कि उन्‍हें हाउस अरेस्ट किया गया है. इसके साथ ही उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. वीडियो जारी करते हुए कहा कि उनके घर के बाहर हथियारों से लैस दर्जनों पुलिसकर्मियों और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं. वांगचुक के वीडियो पर पुलिस की सफाई भी सामने आई है. जिसमें कहा गया कि उन्‍हें नजरबंद नहीं किया गया है. यह चुनाव के दौरान लागू निषेधाज्ञा का पालन है.

वांगचुक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगभग 3 मिनट का वीडियो जारी किया है. जिसमें उन्‍होंने अपने घर के बाहर तैनात जवानों को भी दिखाया है. वांगचुक ने कहा कि उन्‍हें पिछली रात से ही नजरबंद कर द‍िया गया है.

प्रशासन की इस सख्ती के पीछे की वजह वांगचुक का होने वाला धरना प्रदर्शन माना जा रहा है. वह लंबे समय से पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं. इसी को लेकर वह एक बार फ‍िर धरना करने जा रहे थे. हालांकि उन्‍हें धरने से पहले ही नजरबंद कर द‍िया गया है.

चुनाव का विरोध कर रहे वांगचुक
लद्दाख में अगले कुछ दिनों के भीतर ही पहाड़ी परिषद के चुनाव होने वाले हैं. चूंकि इस समय लद्दाख में भारी ठंड होती है. वांगचुक और उनसे साथ-साथ कई संगठन इस समय चुनाव न कराने की अपील कर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि दिसंबर में लद्दाख में -15 से -25 डिग्री तक ठंड पड़ती है. ज्यादातर आबादी पलायन कर जाती है. यही वजह है कि इस समय अगर चुनाव होते हैं तो ज्यादातर लोग वोट ही नहीं डाल पाएंगे.

वांगचुक बोले इस आदेश के खिलाफ जाएंगे कोर्ट
एक दिन पहले प्रदर्शन के दौरान वांगचुक ने उठा लिया था. इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि एक आदेश भी जारी किया गया है, जिसके अनुसार वह अगले 60 दिनों तक लेह नहीं जा सकते हैं. वांगचुक ने अपने वीडियो में कहा कि वांगचुक ने कहा कि ‘बाहर जाने की कोई जगह नहीं है, पहरा है हर तरफ. इतने सारे पुलिसकर्मियों का मतलब है कि कहीं नहीं जा सकता हूं, नजरबंद हूं, हाउस अरेस्ट में हूं.’सोनम वांगचुक ने कहा कि वह इस हाउस अरेस्ट के खिलाफ अदालत भी जाएंगे.

Check Also

India Post Result 2026: पोस्टमैन और मेल गार्ड भर्ती का रिजल्ट जारी, 202 पदों की मेरिट लिस्ट यहां देखें

India Post Postman Mail Guard Result 2026: डाक विभाग ने तमिलनाडु सर्किल में पोस्टमैन और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *