Breaking News

Nashik TCS Case: धर्मांतरण मामले में 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई न‍िदा खान, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

Nashik TCS Case: महाराष्ट्र के नासिक की टीसीएस कंपनी की एचआर मैनेजर निदा खान को गुरुवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह करीब एक महीने से फरार चल रही थी. उस पर बलात्कार, यौन शोषण और धर्मांतरण के मामले में FIR दर्ज की गई थी. केस दर्ज होने के करीब 40 दिन बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका है. निदा खान TCS की निलंबित कर्मचारी है, जो कंपनी की नासिक यूनिट में काम करती थी.

महाराष्‍ट्र पुलिस निदा को गिरफ्तार करने के लिए पिछले 40 दिनों से लगातार कोशिश कर रही थी. इसको लेकर जगह-जगह छापेमारी की जा रही थी. इसी कड़ी में गुरुवार 7 मई की देर रात न‍िदा को छत्रपति संभाजी नगर में गिरफ्तार किया गया.

क्‍या हैं निदा पर आरोप?
निदा खान पर यौन उत्पीड़न, मानसिक शोषण और महिलाओं पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप है. इसी को लेकर उस पर मामला दर्ज किया गया था. न‍िदा के खिलाफ टीसीएस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने शिकायत दर्ज कराई थी. इससे पहले, पुलिस ने इसी मामले में छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था. निदा अपनी महिला सहकर्मियों पर इस्लामिक परंपराओं को अपनाने का दबाव डालती थीं,

कंपनी में काम करने वाली कर्मचार‍ियों ने दवाब डालकर नमाज पढ़ना, बुर्का पहनना और रोजे रखना भी सिखाया था. ऐसा न करने पर कंपनी से निकालने की धमकी दी जाती थी. यही वजह है कि इस मामले में काफी लंबे समय बाद केस दर्ज किया गया.

आज निदा को कोर्ट में पेश कर सकती है पुलिस
गिरफ्तारी के बाद निदा खान को आज पुलिस कोर्ट में पेश कर सकती है. इसके साथ ही उसकी रिमांड की मांग कर सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि पूछताछ जरूरी है, ताकि उसके मोबाइल फोन और डायरी को बरामद किया जा सके. पुलिस पता लगाना चाहती है कि निदा को आख‍िर फंडिंग कहां से मिल रही थी. अगर नहीं तो उसने इस तरह काम क्‍यों किया. पुलिस इस बात की जांच में भी जुटी है कि निदा का मालेगांव व मलेशिया में धर्म परिवर्तन से जुड़े बड़े नेटवर्क से कोई संबंध है या नहीं.

Check Also

Rohit Sharma Retirement: क्रिकेट के बाद क्या करेंगे हिटमैन? अश्विन ने बताया पूरा प्लान

Ashwin Reveals Hitman Next Step: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के भविष्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *