Breaking News

MP: साइड न मिलने पर गुस्सा हो गए साहब! नाचते-झूमते बारातियों पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, बग्गी से कूदकर दूल्हे ने बचाई जान

Guna news: मध्य प्रदेश के गुना से एक ऐसी खबर सामने आई है जो आपको हैरान कर देगी. यहां पर एक शादी की खुशियां उस वक्त गम में बदलते-बदलते रह गई जब एक ड्राइवर ने बारतियों के ऊपर भारी-भरकम ट्रैक्टर चढ़ा दिया. गनीमत रही कि इस दौरान किसी की जान नहीं गई ना ही किसी तरह का नुकसान हुआ. खबरों के मुताबिक ट्रैक्टर चालक को साइड नहीं मिली तो साहब को गुस्सा आ गया और बीच बारत में ही गाड़ी घुसा दी. आइए जातने है पूरा मामला.

म्याना कस्बे के सदर बाजार का मामला
पूरा मामला गुना के म्याना कस्बे के सदर बाजार का है. यहां पर घूमधाम से बारात निकल रही थी हर कोई गाने की धुन पर ठुमक रहा था. दूल्हा भी बग्गी पर सवार था, तभी अंकित भदौरिया अपने अर्जन महिंद्रा 605 ट्रैक्टर से वहां पहुंचा. भीड़ जमकर थी लोग डीजे पर बज रहे गानों की धुन पर नाच रहे थे जिस कारण अंकित को साइड नहीं मिली और उसने अपना आपा खो दिया. अंकित ने अपना ट्रैक्टर नाच रहे बारातियों पर चढ़ा दिया, गनीमत ये रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ.

पहले अभद्रता की फिर चढ़ाया ट्रैक्टर
बारात में शामिल लोगों ने बताया कि अंकित ने पहले अभद्रता की. रास्ता न मिलने पर उसने गाली-गलौच करना शुरू कर दिया. विवाद इस कदर बढ़ गया कि उसने भारी भरकम टैक्टर को भीड़ पर चढ़ाया दिया. ट्रैक्टर को अपने सामने आते देख हर कोई हक्का-बक्का रह गया. दूल्हे ने तो बग्गी से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अंकित अपने ट्रैक्टर को भीड़ पर चढ़ाने की कोशिश कर रहा है.

पुलिस ने कार्रवाई का दिया भरोसा
इस घटना के बाद बारात में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस थाने जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की.पुलिस ने वीडियो के आधार पर अंकित को गिरफ्तार किया और उसके ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी.

Check Also

1 August Rule Change: आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, बैंकिंग से लेकर Tatkal Ticket तक जानें क्या-क्या हुए बदलाव

1 August Rule Change: आज यानी 1 अगस्त 2026 से देशभर में कई ऐसे नियम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *