Breaking News

कौन हैं तीजन बाई? जिनके निधन की झूठी खबर फैली, परिजनों ने भी किया खंडन

Who Is Teejan Bai: पद्मविभूषण से सम्मानित पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन की अफवाह तेजी से रविवार (26 अप्रैल) को इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी फैली. फेमस शख्सियत से जुड़ी इस खबर को लोगों ने हाथों-हाथ लिया और अलग-अलग ग्रुप में वायरल कर दिया. इस वजह उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई. परिवार में इसे लेकर चिंता का माहौल बन गया.

परिजनों ने किया खंडन
तीजन बाई के निधन की अफवाह फैलने के बाद तस्वीरों के साथ लोगों के द्वारा श्रद्धांजलि संदेश जारी किए जाने लगे. जब ये बात पंडवानी गायिका के परिजनों को मालूम चली तो उन्होंने इस बात का खंडन किया. नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक परिजन स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि तीजनबाई स्वस्थ हैं और सुरक्षित भी हैं.

कौन हैं तीजन बाई?

  • तीजन बाई छत्तीसगढ़ की माटी की पहचान बन चुकी हैं.
  • तीजन बाई का जन्म 8 अगस्त 1956 को दुर्ग जिले के पाटन अटारी गांव में हुआ था.
  • जन्म वाले दिन तीज होने के कारण उनका नाम तीजन रखा गया.
  • उन्होंने पंडवानी गायन को नई पहचान दी है. अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस लोक कला को प्रस्तुत करके दुनिया बताया है.
  • साल 1980 में उन्होंने सांस्कृतिक राजदूत के तौर पर इंग्लैंड, फ्रांस, स्विटजरलैंड, जर्मनी, तुर्किये, माल्टा समेत कई देशों की यात्राएं की.
  • कई पुरस्कारों से सम्मानिक की जा चुकी हैं, जिनमें साल 1988 में पद्मश्री, 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 2019 में पद्म विभूषण जैसे सम्मान शामिल हैं.
  • उन्होंने पंडवानी की कपालिक शैली को चुना और इस विधा में गाने वाली पहली महिला लोकगायिका बन गईं.
  • पिछले साल (2025) तीजनबाई का स्वास्थ्य ठीक ना होने पर उनका हालचाल जानने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे फोन पर बातचीत की थी और हालचाल जाना था.

Check Also

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम! धूप-छांव के बीच गरजेंगे बादल, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

CG Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं. प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *