Breaking News

Bihar News: सड़क हादसे में पिकअप वैन पलटी, 2 महिला समेत 5 लोगों की हुई मौत, करीब 20 यात्री हुए घायल

Bihar News: सारण जिले में सोमवार सुबह सड़क हादसे में एक पिकअप वैन पलट गई, जिसमें 2 महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 यात्री घायल हो गए. हादसा तब हुआ जब पिकअप दिघवारा से मक्का लोड करके हाजीपुर जा रही थी. रास्ते में अचानक टायर फटने से वैन अनियंत्रित होकर पलट गई.

सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल
वहीं, पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में भेजा गया है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और प्रशासन घायलों के इलाज की व्यवस्था कर रहा है.

पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान सारण जिले के दिघवारा निवासी राज कुमार पंडित की 48 वर्षीय पत्नी अंजू देवी, राजू बैठ के 50 वर्षीय पत्नी राधिका देवी, सरवन राम के 23 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, पंचूराम के 15 वर्षीय पुत्री राजलक्ष्मी कुमारी, रामबाबू राम के 7 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई. सभी के परिजनों को सूचना भेज दी गई है. मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है.

Check Also

35 साल पुरानी जमीन की लड़ाई में आया बड़ा मोड़! PM मोदी के स्कूलमेट ने लगाई गुहार, BJP विधायक से जुड़ी कंपनी अब पीछे हटने को तैयार

PM Modi Friend MLA Land Dispute: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन के दोस्‍त असगर अली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *