Bengal Election Result: रुझानों के बीच TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, बांकुरा में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के वोटिंग की आज गिनती हो रही है. इस दौरान बांकुरा में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, दोनों के बीच काफी देर तक झड़प हुई. हालांकि मौके पर मौजूद सीआरपीएफ और बंगाल पुलिस ने स्थिति की कंट्रोल किया. फिलहाल, अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है. लेकिन अभी तक के रुझानों में भाजपा ने बहुमत के आंकड़ों को पार कर लिया है.

दरअसल, बांकुरा में वोटिंग की गिनती के दौरान किसी बात को लेकर बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. इस दौरान कुछ टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने पथराव भी किया. जानकारी के अनुसार, जब भाजपा के कार्यकर्ता जश्न मना रहे थे. इसी दौरान टीएमसी के कुछ लोगों ने पहले वाद-विवाद किया और देखते ही देखते पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई. हालांकि, पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है.

बांकुरा यूनिवर्सिटी के बाहर हुई झड़प
यह विवाद उस दौरान हुआ, जब बांकुरा यूनिवर्सिटी के बाहर सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे. बांकुरा यूनिवर्सिटी में वोटों की गिनती हो रही है. लेकिन उसके बाहर झड़प हो गई. इस दौरान काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. सुरक्षाबलों ने और बंगाल पुलिस ने स्थिति को संभाला और लोगों को शांत कराया. इस दौरान कई उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया.

रुझानों में भाजपा को बढ़त
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव कराए गए थे. 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान हुआ. जिसके आज वोटों की गिनती जारी है. लेकिन शुरुआती रुझानों से ही भाजपा आगे चल रही है. बंगाल में किसकी सरकार बनेगी. यह कह पाना अभी जल्दबाजी होगी. फाइनल परिणाम के लिए शाम तक इंतजार करना पड़ सकता है. फिलहाल, भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है.

Check Also

MP IPS Transfer: एमपी में फिर से चली तबादला एक्सप्रेस, 62 आईपीएस का ट्रांसफर, 24 जिलों के एसपी बदले

Bhopal News: मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने शनिवार रात करीब डेढ़ बजे 62 आईपीएस अधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *