Summer Special Train: पुणे से गोरखपुर के लिए रोज चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, एमपी के इन स्टेशनों पर रुकेगी

Summer Special Train: शादियों का सीजन चल रहा है. बच्चों की समर विकेशन भी शुरू हो चुके हैं. ऐसे में लोग बड़ी संख्या में यात्रा कर रहे हैं. इन दिनों रिश्तेदारियों में लोगों का आना जाना लगा रहता है. ऐसे यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए रेलवे ने नई समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग के बीच रेलवे ने पुणे से गोरखपुर के बीच रोजाना समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है. इस ट्रेन के चलने से मध्य प्रदेश के यात्रियों को भी फायदा होगा.

इन स्टेशनों पर रुकेगी स्पेशल ट्रेन
पुणे से गोरखपुर के बीच रोजाना चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन का प्रदेश के इटारसी जंक्शन, रानी कमलापति स्टेशन और बीना जंक्शन पर इस ट्रेन का स्टॉपेज होंगे. इसलिए इस स्पेशल ट्रेन के चलने से भोपाल समेत आस-पास के लोगों को यात्रा करने का एक और अतिरिक्त विकल्प प्राप्त होगा. बढ़ती मांग और सीमित सीटों के बीच रेलवे की ये नई सेवा यात्रियों के दबाव को कम करने में अहम भूमिका निभाएगी.

कब से कब तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
पुणे-गोरखपुर-हड़पसर स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 मई से 15 जुलाई तक किया जाएगा. इस दौरान कुल 62 ट्रिप किए जाएंगे. गाड़ी संख्या 01415/01416 के नियमित चलने से गर्मी के पीक में यात्रियों को भारी राहत मिलेगी. इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच रहेंगे। इनमें एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी शामिल है.

पुणे से कितने बजे छूटेंगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 01415 पुणे से सुबह 6:50 बजे रवाना होगी. रात 9:10 बजे इटारसी, 11:15 बजे रानी कमलापति और अगले दिन 1:25 बजे बीना पहुंचेगी. इसके बाद शाम 4:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 01416 गोरखपुर से शाम 5:30 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 3:15 बजे पुणे पहुंचेगी.

Check Also

बंगाल नतीजों पर विपक्ष के तीखे आरोप, राहुल गांधी बोले— ‘लोकतंत्र खतरे में’

राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *