CG News: मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को डॉक्टर बताकर महिला कॉन्स्टेबल से की दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर 4 लाख ठगे

CG News: राजधानी रायपुर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिला कॉन्स्टेबल से ठगी करने का मामला सामने आया है. एक शख्स ने पहले तो खुद को डॉक्टर बताकर मैट्रिमोनियल साइट पर महिला कॉन्स्टेबल से दोस्ती की. फिर एडिटिंग के जरिए कॉन्स्टेबल की अश्लील फोटो बना दी. फिर ब्लैकमेलिंग करके 4 लाख की ठगी की.

महिला कॉन्स्टेबल से दुष्कर्म की कोशिश की
महिला कॉन्स्टेबल ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की है. महिला ने बताया कि मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती के बाद रायपुर में आरोपी से मुलाकात हुई थी. इस दौरान उसने दुष्कर्म की कोशिश की. विरोध करने पर मारपीट भी की. इसके बाद आरोपी ने महिला कॉन्स्टेबल की फोटो एडिट करके अश्लील बना दिया और ब्लैकमेलिंग कर 4 लाख रुपये वसूल लिए.

खुद को डॉक्टर बताकर की दोस्ती
पीड़ित महिला कॉन्स्टेबल ने बताया कि मैट्रिमोनियल साइट पर आरोपी ने खुद को डॉक्टर बताया था. धीरे-धीरे बातचीत के बाद दोनों में दोस्ती हो गई. आरोपी ने खुद को दिल्ली में बड़ा डॉक्टर बताकर महिला कॉन्स्टेबल को झांसे में लिया. काफी दिनों तक बातचीत के बाद जब महिला कॉन्स्टेबल रायपुर में आरोपी से मिली तो उसने रेप करने की कोशिश की.

पुलिस ने दर्ज किया मामला
महिला कॉन्स्टेबल की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 308, 318, 351, 62 और 64 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Check Also

Raipur News: केनाल लिंकिंग रोड पर बनेगा 49.52 करोड़ का ओवरब्रिज, अमलीडीह से द्रोणाचार्य स्कूल तक जाम से मिलेगी राहत

Raipur Local News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है. अब रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *