Breaking News

कटनी सड़क हादसे पर बड़ा एक्शन! RTO ने बस-ट्रक का फिटनेस और परमिट किया निरस्त, 3 लोगों की हुई थी मौत

Katni Road Accident Action: (यश खरे की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश के कटनी जिले में हुए सड़क हादसे में आरटीओ ने बड़ा एक्शन लिया है. दुर्घटनाग्रस्त हुए बस और ट्रक के परमिट और फिटनेस को निरस्त कर दिया गया है. इसके साथ ही दोनों वाहनों के ड्राइवर्स का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है. इस भीषण सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है.

मूल सर्टिफिकेट ऑफिस में जमा कराने के निर्देश
कटनी जिला अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की ओर से जारी आदेश में बस मालिक पंकज गुप्ता (घंटाघर रोड, मसुरहा वार्ड निवासी) और ट्रक मालिक अनिल कुमार सुहाने (बाल गंगाधर वार्ड नंबर 4, पन्ना मोड़ निवासी) को अपने-अपने वाहनों के मूल परमिट और फिटनेस सर्टिफिकेट जमा करने के लिए कहा गया है.

हादसे में बस पलट गई
हादसा कुठला थाना क्षेत्र के लमतरा औद्योगिक क्षेत्र का है. जहां रविवार (14 जून) को दोपहर करीब 3.30 बजे यात्री बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. बस कटनी से कैमोर जा रही थी और ट्रक कटनी की ओर आ रहा था. भिंड़त इतनी भयंकर थी कि बस पलट गई. जानकारी के मुताबिक 35 मिनट तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला. हादसे में 2 पुरुष और एक महिला समेत 3 यात्रियों की मौत हो गई एवं 29 लोग घायल हो गए.

मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताया
जिला पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे. इस वजह से हादसा हुआ. मामले की जांच की जा रही है. वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख जताया है. इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है.

Check Also

West Bengal Bypoll: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद BJP का बड़ा दांव, मां हसीरानी रथ को नंदीग्राम से टिकट

west bengal bypoll: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर होने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *