IPL 2026 का रोमांच पूरे देश में चरम पर है और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भी क्रिकेट के रंग में रंगी हुई है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस सीजन में अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है। अब 13 मई को यहां RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
इस हाई-प्रोफाइल मैच को और खास बनाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता और KKR के सह-मालिक शाहरुख खान के रायपुर आने की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी टीम का हौसला बढ़ाने स्टेडियम पहुंच सकते हैं।
गौरतलब है कि साल 2013 में भी शाहरुख खान को रायपुर आने का न्योता दिया गया था, लेकिन फिल्म शूटिंग की वजह से वह नहीं आ सके थे। इस बार उनके आने की संभावना से फैंस काफी उत्साहित हैं।
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन इसके बावजूद वह IPL के अहम मुकाबलों में अक्सर टीम को सपोर्ट करने पहुंचते रहे हैं। हाल ही में वह कोलकाता में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान बेटी सुहाना खान के साथ नजर आए थे।
वहीं, इस मुकाबले में BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और ICC चेयरमैन जय शाह के भी रायपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, जिससे मैच का आकर्षण और बढ़ गया है।
रायपुर में खेले गए पिछले मुकाबले में RCB ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मैच में 2 विकेट से हराया था। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए थे, जिसके जवाब में RCB ने लक्ष्य हासिल कर प्लेऑफ की उम्मीदें मजबूत कर ली थीं।
अब सभी की नजरें 13 मई को होने वाले RCB और KKR के मुकाबले पर टिकी हैं, जो रायपुर में क्रिकेट का उत्साह और बढ़ाने वाला है।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter