CG Food Poisoning Case: गुपचुप खाने के बाद 21 ग्रामीण बीमार, कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल

Sarangarh-Bilaigarh जिले के रेड़ा गांव में कथित फूड पॉयजनिंग की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। रविवार शाम गुपचुप खाने के बाद अचानक कई ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद 21 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीजों को उल्टी, कमजोरी और बेचैनी जैसी शिकायतें होने पर तत्काल उपचार शुरू किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चार मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया, जबकि अन्य मरीजों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर Padmini Bhoi Sahu देर रात अस्पताल पहुंचीं और भर्ती ग्रामीणों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को सभी मरीजों को बेहतर उपचार और लगातार निगरानी में रखने के निर्देश दिए। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और खाद्य सामग्री के नमूनों की जांच कराई जा रही है, ताकि फूड पॉयजनिंग के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Check Also

मां-बेटे के विवाद में समझाइश देना दामाद को पड़ा भारी, ससुर ने ब्लेड से किया हमला

बिलासपुर : बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान दामाद पर ससुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *