Balrampur: पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी की हुई मौत, जेवर बरामद करने साथ ले गई थी पुलिस, TI बोले- सिकलसेल से था पीड़ित

Balrampur: बलरामपुर जिले में ज्वेलरी शॉप में चोरी करने के मामले में आरोपी एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई है. दरअसल पुलिस जेवर बरामद करने आरोपी को साथ ले गई थी. जहां उसकी तबियत बिगड़ गई. इसके बाद उसकी मौत हो गई.

पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी की हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, एक सप्ताह पहले बलरामपुर जिले के धनंजय ज्वेलर्स में लाखों के जेवरात की चोरी हुई थी. इस पूरे मामले में बादी गिरोह के शामिल होने का मामला सामने आया. इस पर पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पांच लोगों के अलावा चार अन्य लोगों को वारदात में सहयोग करने पर गिरफ्तार किया. इन्हीं में शामिल था उमेश सिंह 19 वर्ष जो सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नकना का रहने वाला था.

TI बोले- सिकलसेल से था पीड़ित
बलरामपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद उसने अपने पास चोरी के जेवरात रखना स्वीकार किया था. इसके बाद पुलिस उसे लेकर ज्वेलरी जप्त करने गई हुई थी पुलिस की टीम ज्वेलरी जब्त कर आज सुबह 4 बजे बलरामपुर पहुंची. इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ और उसे बलरामपुर जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थाना प्रभारी ने बताया कि उमेश सिकल सेल बीमारी से पीड़ित था और उसे हमेशा ब्लड चढ़ाया जाता था.

इस घटना की जानकारी उमेश के परिजनों को पुलिस ने दे दिया है वहीं दूसरी तरफ उमेश की मौत के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े, इसके लिए जिला अस्पताल के बाहर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं हालांकि फिलहाल माहौल शांत है.

Check Also

Kanker News: 9 माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति-सास पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर थाना क्षेत्र के PV-39 इंद्रप्रस्थ गांव में 9 माह की गर्भवती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *