Breaking News

Korba Hospital Surgery Mistake: महिला के पैर में रॉड डाली, स्क्रू लगाना भूल गए डॉक्टर, कोरबा के मेडिकल कॉलेज का कारनामा

Doctors Forgot Surgery Screw: कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. सड़क हादसे में घायल महिला के पैर का ऑपरेशन तो कर दिया गया, लेकिन डॉक्टर रॉड लगाने के बाद जरूरी स्क्रू लगाना ही भूल गए. हैरानी की बात यह है कि, इस गंभीर चूक का खुलासा ऑपरेशन के दो दिन बाद हुआ, जब महिला की स्थिति जानने एक्सरे कराया गया. एक्सरे में सामने आया कि रॉड के ऊपरी हिस्से में स्क्रू लगाया गया है. लेकिन नीचे का स्क्रू गायब है.

महिला के पैर में रॉड डाली, स्क्रू लगाना भूल गए डॉक्टर
जानकारी के अनुसार, छुरी निवासी भूरी मरकाम सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई. महिला को आनन फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की बात कही, और इसके बाद डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया, लेकिन ऑपरेशन में अब लापरवाही के आरोप लग रहे हैं.

इस मामले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर गोपाल कंवर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) का कहना है कि, एक्सरे में स्क्रू दिखाई नहीं दे पा रहा है. यही वजह है कि, महिला का दोबारा एक्सरे कराया जाएगा और स्थिति स्पष्ट की जाएगी. महिला का दोबारा एक्सरे कराने पर स्पष्ट रूप से स्क्रू नहीं लगा हुआ दिखेगा तब फिर से ऑपरेशन कर स्क्रू लगाया जाएगा. फिलहाल, इस मामले ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बड़ी लापरवाही उजागर की है.

डाक्टरों की लापरवाही आई सामने
यहां डॉक्टरों ने एक्सरे में स्पष्ट एक्सरे नहीं होने की वजह से स्क्रू का नहीं दिखने का पल्ला तो झाड़ लिया है लेकिन इस लापरवाही से मरीज का दर्द सिर्फ वही समझ सकती है. मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने बड़े ही आराम से कह दिया है कि, दोबारा एक्सरे कराया जाएगा और नीचे स्क्रू नहीं होने पर दोबारा ऑपरेशन कराया जाएगा और स्क्रू लगाया जाएगा. लेकिन ऐसी लापरवाही और लापरवाही को नजर अंदाज करने पर अस्पताल की कार्यप्रणाली, डॉक्टरों की संवेदनशीलता और मरीजों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. देखना होगा कि, एक्सरे करने में गलती का खुलासा होता है या डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन करने में लापरवाही.

Check Also

जल संसाधन विभाग का विशेष अभियान: भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत, नहरों के जरिए 4,755 सूखे तालाब हुए लबालब

रायपुर। वर्तमान में भीषण गर्मी के दौरान तालाबों में पानी की कमी से जूझ रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *