बिलासपुर में भाजपा नेत्री से करोड़ों की ठगी के बाद दुष्कर्म का मामला, कारोबारी पर FIR दर्ज

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है। भाजपा से जुड़ी एक महिला नेत्री ने रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह पर करोड़ों रुपये की ठगी, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, करीब दो साल पहले आरोपी ने खुद को बड़ा उद्योगपति और ठेकेदार बताकर उनसे संपर्क बढ़ाया। आरोपी ने माइनिंग कारोबार में निवेश करने पर दोगुना मुनाफा देने का झांसा दिया। भरोसे में आकर महिला ने व्यापार में पार्टनरशिप के नाम पर करोड़ों रुपये निवेश कर दिए।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान आरोपी ने नजदीकी बढ़ाकर महिला का यौन शोषण किया और बाद में उन्हें ब्लैकमेल कर लगातार पैसों की मांग करता रहा। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अब मोबाइल चैट, कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजैक्शन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

Check Also

रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड पर सनसनी! बस के अंदर फंदे पर लटका मिला कंडक्टर का शव

रायपुर। राजधानी के भाठागांव स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से एक दिल दहला देने वाली खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *