भारत में कॉकरोच जनता पार्टी ने लिया एक ट्रेंड का रूप, पाकिस्तान में इंस्पायर होकर बनी ‘कॉकरोच अवामी पार्टी’

भारत में कॉकरोच जनता पार्टी ने एक ट्रेंड का रूप ले लिया है और सोशल मीडिया पर आग सी लगा दी है. चीफ जस्टिस के एक बयान पर नाराजगी से शुरू होकर इसने इंस्टाग्राम पर लगभग 20 मिलियन फॉलोवर वाले एक सोशल मीडिया आंदोलन का रूप ले लिया है. खास बात है कि अब इस कॉकरोच का क्रेज पाकिस्तान में भी फैल गया है, वहां हर दूसरा कंटेंट क्रिएटर कॉकरोच अवामी पार्टी से जुड़े यूजर नेम्स से सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बनाने लगा है.

पाकिस्तान में “कॉकरोच अवामी पार्टी” और “कॉकरोच अवामी लीग” जैसे पेज सामने आए हैं. ये अकाउंट खुद को जेन-जी युवाओं की आवाज बताते हुए पाकिस्तान की पारंपरिक राजनीति और सिस्टम पर व्यंग्य कर रहे हैं.

भारत में वायरल हुई “कॉकरोच जनता पार्टी” अब पाकिस्तान तक पहुंच गई है. भारत में शुरू हुआ यह व्यंग्यात्मक ऑनलाइन राजनीतिक आंदोलन अब पड़ोसी मुल्क में भी युवाओं के बीच चर्चा का विषय बन गया है. पाकिस्तान में इसकी तर्ज पर “कॉकरोच अवामी पार्टी (CAP)” और “कॉकरोच अवामी लीग (CAL)” जैसे कई सोशल मीडिया पेज सामने आए हैं.

खास बात है कि इस पेज ने खुलकर माना कि उसे भारत के कॉकरोच जनता पार्टी से ही प्रेरणा मिली है. पेज के बायो में लिखा है कि हां हमने कॉपी किया है, लेकिन किसे फर्क पड़ता है. मकसद वही है.

इसका लोगो भारत वाले कॉकरोच जनता पार्टी के पेज जैसा ही दिखता है, लेकिन इसमें हरे और सफेद रंग का इस्तेमाल किया गया है. इसके पहले रील में सवाल किया जाता है कि आप इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी PTI या पाकिस्तान मुस्लिम लीग (N) यानी PML-N किससे जुड़े हैं, बाद में खुद जवाब दिया जाता है कि नहीं हम कॉकरोच अवामी पार्टी से हैं.

दरअसल भारत में “कॉकरोच जनता पार्टी” यानी CJP की शुरुआत पिछले हफ्ते हुई. इसका आधार उस विवादित टिप्पणी से जुड़ा है, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कथित तौर पर बेरोजगार एक्टिविस्ट युवाओं की तुलना “कॉकरोच” और “पैरासाइट” से की थी.

इसी विवाद के बाद अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के पीआर ग्रेजुएट और आम आदमी पार्टी के पूर्व सहयोगी अभिजीत दिपके ने 16 मई को सोशल मीडिया पर “कॉकरोच जनता पार्टी” कैंपेन लॉन्च कर दी. उन्होंने खुद को मजाकिया अंदाज में “कॉकरोच” बताते हुए इस आंदोलन को बेरोजगार और सिस्टम से नाराज युवाओं की आवाज कहा.

पाकिस्तानी “कॉकरोच” पेज खुद को वहां की जेन-ज़ी पीढ़ी की आवाज बता रहे हैं. इनका दावा है कि वे पाकिस्तान की पारंपरिक राजनीति के विकल्प के तौर पर सामने आना चाहते हैं. कई पोस्ट्स में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI), पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) जैसी मुख्यधारा की पार्टियों पर तंज कसा गया है.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *