Breaking News

15 लाख की डिमांड… जान से मारने की धमकी: फिल्म देखकर बनाया फिरौती का प्लान, पूरा मामला जान हो जाएंगे हैरान

मंदसौर। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने व्यापारी को फोन कर 15 लाख रूपए की फिरौती मांगी और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और आरोपी को अपने गिरफ्त में ले लिया।

साइबर टीम की मदद से हुई गिरफ्तारी
मामला मंदसौर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां आरोपी ने फिल्म से इन्सपायर होकर व्यापारी से 15 लाख रूपए फिरौती की डिमांड कर दी। यही नहीं आरोपी ने रकम न मिलने पर व्यापारी को जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद व्यापारी ने पुलिस से मामले में शिकायत की। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। पुलिस ने तकनीकी जांच, साइबर टीम और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई।

फिल्मों देखकर बनाया प्लान
पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसने शूट-आइट एट लोखंडवाला सहित कई हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्में देखकर इस वारदात की पूरी साजिश रची थी। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए नया मोबाइल, अलग सिम कार्ड खरीदा और पूरी प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते वह सफल नहीं हो सका।

आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, मोबाइल और सिम कार्ड जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी से यह पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है कि उसने इस तरह की वारदात पहले भी की है या नहीं।

Check Also

Womens Asia Cup 2026: चैंपियन बनकर भी मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने नहीं पहुंची Team India, BCCI ने बताई पूरी वजह

Womens Asia Cup 2026 Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए एशिया कप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *