भोपाल से दिल्ली एनसीआर(ग्रेटर नोएडा, नोएडा) या उसके आसपास के शहरों की यात्रा करने वालो के लिए खुशखबरी है. अब आपका सफर बेहद आसान और सभी सुविधाओं युक्त होने वाला है. दरअसल एयरलाइन IndiGo भोपाल से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए एक सीधी उड़ान (फ्लाइट) शुरू करने जा रही है. यह यात्रा IndiGo के 78-सीटर ATR-72 विमान द्वारा संचालित की जाएगी.
टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है
इसके लिए कंपनी द्वारा बुकिंग शुरू कर दी गई है. यह सीधी उड़ान भोपाल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को काफी मजबूत करेगी. इंडिगो की फ्लाइट को ये सफर पूरा करने में करीब 1 घंटे 45 मिनट का समय लगेगा. अगर किराये की बात की जाए तो भोपाल से जेवर तक की यात्रा के लिए शुरुआती किराया ₹4,662 तय किया गया है.
ये रहा शेड्यूल
IndiGo की फ्लाइट 6E-7654 रोजाना शाम 7:40 बजे भोपाल एयरपोर्ट से रवाना होगी और रात 9:25 बजे जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगी. वहीं वापसी की यात्रा में फ्लाइट 6E-7653 शाम 5:20 बजे जेवर से उड़ान भरेगी और शाम 7:00 बजे भोपाल पहुंचेगी.
समय और पैसा दोनों की बचत
इस उड़ान सेवा के शुरू हो जाने के बाद से यात्रियों को दिल्ली या राजधानी से सटे शहरों की यात्रा में लगने वाले समय की बचत होगी. यह उड़ान सेवा व्यापार, शिक्षा और पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जाती है. इंडिगो की इस उड़ान से राजा भोज हवाई अड्डे (भोपाल) से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने से यात्रियों के समय और पैसे दोनों की काफी बचत होगी.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter