Breaking News

CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी के भी बढ़े दाम, 2 रुपये प्रति किलो हुई महंगी, जानें आज का रेट

CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी के भी दाम बढ़ गए हैं. यानी आज से सीएनजी 2 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है. नई दरें आज 26 मई से ही लागू हो गई हैं. दिल्ली में सीएनजी जो कल तक 81.09 रुपए प्रति किलोग्राम मिलती है. अब उसकी कीमत बढ़कर 83.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है. जानें आज का रेट.

सीएनजी के दाम बढ़ने से गाड़ियों का खर्च भी बढ़ जाएगा. इसका सबसे ज्यादा असर टैक्सी पर चलने वाली गाड़ियों पर पड़ेगा. यानी अब किराया भी महंगा होने की उम्मीद है. क्योंकि सीएनजी के दाम बढ़ने से पहले ही कैब चालकों ने किराया बढ़ाने की मांग की थी.

10 दिनों में 4 बार बढ़े सीएनजी के दाम
पेट्रोल-डीजल के साथ ही सीएनजी की कीमत भी लगातार बढ़ रही है. 10 दिनों में चौथी बार सीएनजी की कीमत बढ़ाई गई है. यानी जो सीएनजी 10 दिन पहले तक सिर्फ 77.09 रुपए प्रति किलोग्राम थी. वह आज 83.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है.

जानें कीमत

कब-कब बढ़े सीएनजी के दाम

  • 15 मई को 2 रुपए प्रति किलोग्राम
  • 17 मई को भी 1 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़े दाम
  • 23 मई को 1 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा
  • आज 26 मई को भी 2 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हुई सीएनजी

Check Also

‘प्यार करते हो तो कलेक्टर से मिलो…’, गर्लफ्रेंड की शर्त पूरी करने 600 KM दूर दतिया पहुंचा UP का युवक, भीषण गर्मी में हुआ बेहोश

MP News: मध्य प्रदेश के दतिया के कलेक्ट्रेट में सोमवार को एक ऐसा मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *