Breaking News

इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट, रायपुर एयरपोर्ट पर शुरू हुई यात्रियों की जांच

रायपुर में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। बढ़ते वैश्विक खतरे को देखते हुए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर विशेष जांच काउंटर बनाया गया है, जहां बाहरी राज्यों और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की अनिवार्य स्क्रीनिंग की जा रही है।

एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच स्कैनिंग मशीन के जरिए की जा रही है। साथ ही उनकी ट्रैवल हिस्ट्री की भी जानकारी ली जा रही है, ताकि किसी भी संभावित संक्रमण को समय रहते रोका जा सके। फिलहाल भारत में इबोला वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट पर विशेष निगरानी के निर्देश जारी किए हैं। संदिग्ध लक्षण वाले यात्रियों को तुरंत आइसोलेशन और मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है।

अफ्रीका के कांगो और युगांडा में इबोला संक्रमण बढ़ने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित किया है। इसके बाद कई देशों ने निगरानी और जांच बढ़ा दी है।

केंद्र सरकार भी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। जेपी नड्डा ने हाल ही में कहा था कि भारत में अभी इबोला का कोई मामला नहीं मिला है, लेकिन सभी एयरपोर्ट, बंदरगाह और सीमावर्ती इलाकों में स्क्रीनिंग और सर्विलांस बढ़ा दिया गया है।

इबोला एक गंभीर और जानलेवा वायरल बीमारी मानी जाती है। यह संक्रमित व्यक्ति या जानवर के खून और शारीरिक तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैलती है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, कमजोरी, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी और दस्त शामिल हैं। गंभीर स्थिति में मरीज को अंदरूनी या बाहरी रक्तस्राव भी हो सकता है।

Check Also

नकटी में बुलडोजर कार्रवाई पर सदन में बवाल, स्थगन प्रस्ताव अग्राह्य, गर्भगृह में पहुंचे कांग्रेस विधायक निलंबित, नकटी मामले में राजस्व मंत्री ने कहा, शिकायत के बाद हटाया गया अतिक्रमण

रायपुर। ग्राम नकटी में बुलडोजर कार्रवाई के मुद्दे पर विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *