शादी समारोह में युवती से दुष्कर्म, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

रायगढ़ : रायगढ़ जिले की जोबी पुलिस ने 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमाकांत मांझी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस की इस तेज कार्रवाई को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चल रहे “अभियान संवेदना” के तहत अंजाम दिया गया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी पहले से उसका परिचित था और लंबे समय से उस पर प्रेम संबंध तथा विवाह के लिए लगातार दबाव बना रहा था। शिकायत के मुताबिक 12 जुलाई को गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान आरोपी युवती को बहाने से सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह काफी भयभीत हो गई।

बताया गया कि शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से जल्दबाजी में फरार हो गया। इस दौरान वह अपनी नेकर, पर्स, आधार कार्ड, चप्पल, बेल्ट और मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़ गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जोबी पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश तेज करते हुए उसे घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे एवं घटनास्थल से वारदात से जुड़े सामान और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की विवेचना नियमानुसार जारी है।

Check Also

Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारत गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबा बेमेतरा का कॉलेज छात्र; हालत गंभीर

Satya Niketan Building Collapse: राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *